Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

आनंद महिंद्रा का फोल्डेबल ई-बाइक बनाने वाले स्टार्टअप में निवेश

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने फोल्डेबल ई-बाइक बनाने वाले स्टार्टअप में निवेश किया है। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X में ई-बाइक की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'IIT बॉम्बे के कुछ लोगों ने हमें फिर से गौरवान्वित किया है। उन्होंने फुल साइज व्हील्स के दुनिया की पहली फोल्डेबल डायमंड फ्रेम ई-बाइक बनाई है।

यह बाइक को अन्य फोल्डेबल बाइक की तुलना में न केवल 35% ज्यादा एफिशिएंट बनाया है बल्कि मीडियम से हाई स्पीड पर यह बाइक को स्टेबल भी बनाता है। यह एकमात्र ऐसी बाइक है जिसे मोड़ने के बाद उठाना नहीं पड़ता है। आनंद महिंद्रा ने बताया कि उन्होंने ऑफिस परिसर में घूमने के लिए फोल्डेबल ई-बाइक हॉर्नबैक X1 खरीदा है। साथ ही उन्होंने लिखा,'फुल डिस्कोजर: मैंने स्टार्टअप में निवेश किया है। हॉर्नबैक ई कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट में अवेलेबल है।