Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

ATF की कीमत में 1.4 प्रतिशत की कटौती, एलपीजी सिलेंडर 51.50 रुपये सस्ता

Delhi: विमान ईंधन के दाम में सोमवार को 1.4 प्रतिशत की कटौती की गई, जबकि वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 51.50 रुपये सस्ते हो गए। वैश्विक मानक दरों में कमी के चलते यह कटौती की गई। सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत 1,308.41 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 1.4 प्रतिशत घटकर 90,713.52 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

यह कमी एक जुलाई से कीमतों में लगातार दो मासिक वृद्धि के बाद हुई। इस मूल्य कटौती से वाणिज्यिक एयरलाइनों पर बोझ कम होगा, जिनके लिए ईंधन परिचालन लागत का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा है। इस संबंध में एयरलाइनों से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी।

मुंबई में एटीएफ की कीमत 86,077.14 रुपये से घटाकर 84,832.83 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई। वैट जैसे स्थानीय करों के आधार कीमतें प्रत्येक शहर में अलग-अलग होती हैं। इसके साथ ही, तेल कंपनियों ने होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 51.50 रुपये कम किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,580 रुपये है।

वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में यह लगातार छठी कटौती है। अप्रैल से अब तक छह बार की गई कटौती में दाम प्रति सिलेंडर 223 रुपये घटे हैं। हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाली रसोई गैस की कीमत 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए 853 रुपये पर अपरिवर्तित रही।