;

Breaking News

नौसेना ने सरकार से मांगी परमाणु सबमरीन और एयरक्राफ्ट कैरियर, हिंद महासागर में चीन को चित करने का बन रहा प्लान     |   लालू यादव पहुंचे CM आवास, नीतीश कुमार से 30 मिनट तक 'स्पेशल टॉक', कुछ होने वाला है बड़ा?     |   भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का निधन, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा     |   खालिस्तानी नेक्सस पर NIA की बड़ी कार्रवाई, पंजाब-हरियणा के बाद दिल्ली और UP में भी छापे     |   एशियन गेम्स में भारत ने जीता चौथा गोल्ड, मनु भाकर ने लहरा दिया भारत का झंडा     |  

ओडिशा: बरगढ़ जिले में स्क्रब टाइफस बीमारी से कम से कम पांच लोगों की जान गई, प्रशासन सतर्क

Scrub Typhus Disease: 31 अगस्त के बाद से ओडिशा के बरगढ़ जिले में स्क्रब टाइफस से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। राज्य के कुछ और हिस्सों में भी इस घातक बीमारी के मामले सामने आए हैं।

स्क्रब टाइफस एक बैक्टीरिया की वजह से होता है। ये चिगर नाम के छोटे पिस्सू के काटने से होता है। रोग पैदा करने वाला जीव आमतौर पर बड़े चूहों में पाया जाता है। अगर इस बीमारी का जल्दी पता चल जाए, तो एंटीबायोटिक्स की मदद से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।