Breaking News

ब्रिसबेन: बारिश की वजह से पांचवा T20 रद्द, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज     |   पंजाब: चुनाव आयोग ने उपचुनाव में लापरवाही के आरोप के चलते तरनतारन की SSP को किया सस्पेंड     |   सिरसा में हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ पर शामिल हुए     |   पांचवा टी20: ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच मैच में बारिश ने डाला ख़लल, खेल रुका     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 से 13 नवंबर तक अंगोला और बोत्सवाना के आधिकारिक दौरे पर रवाना     |  

'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं', सीएम स्टालिन ने कमल हासन को दी जन्मदिन की बधाई

Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन को जन्मदिन की बधाई दी। हासन शुक्रवार को 71 वर्ष के हो गए। कई हस्तियों ने भी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हासन को शुभकामनाएं दीं।

सीएम स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, "बहुमुखी प्रतिभा के धनी, तमिल सिनेमा को विश्व स्तरीय मानकों तक ले जाने वाले, एक अथक कलात्मक मिशन को आगे बढ़ाने वाले और हमारे राष्ट्र को फासीवादी चेहरों से बचाने के लिए एक अदम्य देशभक्ति रखने वाले मक्कल नीधि मय्यम के नेता मेरे प्रिय कलाकार कमल हासन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।"

हासन राज्यसभा सदस्य होने के साथ साथ राजनीतिक पार्टी 'मक्कल नीधि मय्यम' के संस्थापक-प्रमुख हैं। उनकी पार्टी सत्तारूढ़ डीएमके की सहयोगी है।

कमल हासन ने शुभकामनाओं के लिए डीएमके अध्यक्ष स्टालिन को धन्यवाद दिया। कमल हासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, "प्रिय मित्र, सुशासन के प्रतीक और मित्रता की पहचान के रूप में चमकने वाले मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन मेरा जन्मदिन आपकी शुभकामनाओं के साथ शुरू होता है। इस असीम प्रेम के लिए धन्यवाद।"

इस बीच लोकप्रिय अभिनेत्री और बीजेपी की तमिलनाडु इकाई की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने भी अपने जन्मदिन संदेश में कहा, "मेरे पसंदीदा कमल हासन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"