Breaking News

24 घंटों में 150 से ज्यादा हिज्बुल्लाह आतंकवादी ढेर: इजरायल     |   मानहानि केस में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नितेश राणे के खिलाफ वारंट जारी     |   मलेशिया के सबाह में आग से 200 घर तबाह, सैकड़ों लोग बेघर     |   क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया जाना लगभग तय     |   दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान एक इजरायली सैनिक की जान गई     |  

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की तारीख बदली, अब जनवरी 2027 में होगी रिलीज

Love & War Release Date: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनके प्रोडक्शन बैनर ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। रोमांस ड्रामा के तौर पर पेश की जा रही इस फिल्म में आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। निर्देशक के बैनर 'भंसाली प्रोडक्शंस' ने अपनी आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर फिल्म की नई रिलीज तारीख साझा की। पहले ये फिल्म 20 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली थी।

भंसाली प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर फिल्ममेकर और तीनों सितारों की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "#SanjayLeelaBhansali की #LOVEandWAR, जिसमें #RanbirKapoor, @aliaabhatt और @vickykaushal09 मुख्य भूमिका में हैं 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में।" ये फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

"Love & War" के साथ रणबीर कपूर की संजय लीला भंसाली के साथ दोबारा काम कर रहे हैं। भंसाली ने ही 2007 की फिल्म "सांवरिया" के साथ रणबीर को अपना पहला प्रोजेक्ट दिया था। वहीं, विक्की पहली बार भंसाली के साथ काम कर रहे हैं। आलिया ने इससे पहले भंसाली के साथ उनकी 2022 की समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम किया था।