Breaking News

प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा नदी में डुबकी     |   महाराष्ट्र में अज्ञात व्यक्ति ने दुरंतो एक्सप्रेस के A2 कोच पर पत्थर फेंके     |   दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के आसपास AQI 201 दर्ज     |   काशी में मनाई जाएगी देव दीपावली, गंगा घाट 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे     |   कांग्रेस और सपा के बीच सीट शेयरिंग पर होगी दूसरे दौर की वार्ता     |  

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद ममता बनर्जी के घर से हटाए गए बैरिकेड्स, अभिषेक के ऑफिस से भी सिक्योरिटी वापस

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कार्यालय और उनके आवास से अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था हटा ली गई है. विधानसभा चुनावों में हार और टीएमसी की सत्ता जाने के ठीक बाद, 6 मई 2026 की सुबह तक यह प्रक्रिया पूरी की गई. कोलकाता के कैमैक स्ट्रीट (9, Camac Street) स्थित अभिषेक बनर्जी के कार्यालय से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया गया है.

कालीघाट स्थित उनके घर और उससे लगी हुई बैरिकेडिंग और सुरक्षा में भी कमी की गई है. पुलिस ने उन सभी अतिरिक्त सुरक्षा इंतज़ामों को हटा दिया है, जो 2016-2026 के बीच उन्हें दिए गए थे. उन्हें मिली 'Z+' श्रेणी की मुख्य सुरक्षा बरकरार रहेगी, लेकिन उसके अतिरिक्त जो विशेष सुरक्षा कवर था, उसे वापस ले लिया गया है. यह कार्रवाई चुनाव परिणामों के बाद हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद की गई है, जिसमें ममता बनर्जी के आवास के बाहर से भी बैरिकेड्स आंशिक रूप से हटा दिए गए.