Breaking News

मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा है नीतीश कुमार का सामान     |   'बंगाल में इस बार खेला होगा, भय मुक्त सरकार से दिलाएंगे छुटकारा', बर्धमान की रैली में बोले PM मोदी     |   ईरान-अमेरिका की शांति वार्ता 2 दिन से ज्यादा समय तक चल सकती है     |   कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व टीएमसी मंत्री पार्थ चट्टोपाध्याय के घर पर ED का छापा     |   कर्नाटक में कैबिनेट बर्थ को लेकर खींचतान, कांग्रेस के 35 विधायक रविवार को दिल्ली पहुंचेंगे     |  

IPL 2026: बेंगलुरू के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद विराट का सूर्यवंशी को संदेश- प्रिय वैभव, शानदार प्रदर्शन

IPL 2026: एक युवा क्रिकेटर के लिए सुपरस्टार विराट कोहली से मिली प्रशंसा किसी वरदान से कम नहीं है और आईपीएल में एक और शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को ये मौका मिला। 15 साल के सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 26 गेंद में 78 रन बनाकर राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से जीत दिलाई।

मैच के बाद विराट कोहली ने वैभव की कैप पर हस्ताक्षर करके खास संदेश लिखा, ‘प्रिय वैभव, शानदार प्रदर्शन।’’ इस पारी से सूर्यवंशी आईपीएल के इस सत्र में अब तक सर्वाधिक रन के साथ आरेंज कैप भी पहन चुके हैं।