Breaking News

इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, दक्षिणी इलाकों पर 18 हजार से ज्यादा बम गिराए     |   ईरान-अमेरिका वार्ता के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू     |   पाकिस्तान ने 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए आने वाले सभी लोगों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' की अनुमति दी     |   कुवैत के बेस पर ड्रोन से हमला     |   वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ा     |  

धौलपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बच्ची को कुचला, मौत

धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से घर के बाहर खेल रही एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।बताया जा रहा है कि मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में जा रही थी, तभी घर के बाहर खेल रही बच्ची उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।