Breaking News

इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, दक्षिणी इलाकों पर 18 हजार से ज्यादा बम गिराए     |   ईरान-अमेरिका वार्ता के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू     |   पाकिस्तान ने 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए आने वाले सभी लोगों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' की अनुमति दी     |   कुवैत के बेस पर ड्रोन से हमला     |   वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ा     |  

राज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार यानी आज दोपहर 12.15 बजे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले लेंगे। इसे बिहार में सत्ता परिवर्तन का संकेत भी माना जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार दोपहर नई दिल्ली पहुंचते ही साफ कर दिया है कि बिहार में अब नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि 'मैंने बिहार में बहुत काम किया है। अब मुझे लगा कि मुझे यहां रहना चाहिए, और मैं यही कर रहा हूं।'

नीतीश कुमार ने आगे कहा, 'मैं वहां अपने पद से हट जाऊंगा और यहां काम करूंगा। मैं तीन या चार दिनों में इस्तीफा दे दूंगा। नए लोगों को मुख्यमंत्री और मंत्री बनाया जाएगा।' नीतीश कुमार के साथ जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

इससे पहले संजय झा ने संकेत दिया था कि बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया 13 अप्रैल के बाद शुरू होगी। नीतीश कुमार के ताजा बयान से अब यह साफ हो गया है कि नेतृत्व परिवर्तन जल्द होने वाला है। वहीं, बिहार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूरा एनडीए, जिसमें भाजपा और उसके सहयोगी शामिल हैं, सभी नीतीश कुमार के शासन मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट है।