Breaking News

इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, दक्षिणी इलाकों पर 18 हजार से ज्यादा बम गिराए     |   ईरान-अमेरिका वार्ता के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू     |   पाकिस्तान ने 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए आने वाले सभी लोगों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' की अनुमति दी     |   कुवैत के बेस पर ड्रोन से हमला     |   वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ा     |  

“आपके जैसा वर चाहिए”... मंदिर के बाहर लड़की ने रिपोर्टर को यह क्यों कहा?

आज के दौर में सोशल मीडिया लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बन चुका है। ज्यादातर लोग रोज कुछ समय फेसबुक, इंस्टाग्राम या एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर बिताते हैं। यहां हर तरह का कंटेंट मौजूद है—कुछ मनोरंजक, कुछ भावुक तो कुछ ऐसा जो अपनी सादगी या अनोखे अंदाज की वजह से वायरल हो जाता है।

ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मंदिर के बाहर खड़ी लड़की से एक रिपोर्टर बातचीत करता है। वह उससे सवाल पूछता है, “आप कैसा वर ढूंढ रही हैं? शिव जी से क्या मांगा है?” पहले तो लड़की को सवाल थोड़ा अटपटा लगता है, लेकिन जब रिपोर्टर दोबारा वही सवाल दोहराता है, तो वह मुस्कुराते हुए जवाब देती है, “कुछ नहीं मांगा है… आपके जैसा वर ढूंढ रहे हैं।” यह जवाब सुनते ही रिपोर्टर भी मुस्कुरा उठता है।

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @veejuparmar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, “पूरे रिपोर्टर समाज में खुशी का माहौल है।” वीडियो पर लोगों के मजेदार कमेन्ट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यहां तो मैं पिघल गया।” वहीं एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “चार दिन तक नींद नहीं आएगी भाई को।”