Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

Uttarakhand: देहरादून में महिलाओं से अपराध के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

उत्तराखंड के देहरादून मे कांग्रेस महिला मोर्चा ने पार्टी नेताओं के साथ मिलकर राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के विरोध में प्रदर्शन किया। ये विरोध प्रदर्शन अंकिता भंडारी हत्याकांड की दूसरी बरसी पर किया गया था। उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा, "नौ हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड महिलाओं के खिलाफ रेप और अत्याचार के मामलों में टॉप पर है।" प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास का घेराव करने की भी कोशिश की। पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।
                
उत्तराखंड कांग्रेस महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा, "आज हिमालयी राज्यों में नौ राज्य हैं उसमें उत्तराखंड नंबर वन राज्य है जहां महिलाओं के ऊपर बलात्कार, दुराचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।आज इस प्रदेश की बेटियां भाजपा के लोगों के द्वारा प्रताड़ित हो रही हैं, उनके लोगों के द्वारा बलात्कार किए जा रहे हैं और सरकार मौन है।"

वहीं हरीश रावत ने कहा कि "जिस तरीके से नारी शक्ति का अपमान हो रहा है उत्तराखंड में निरंतर और सत्तारूढ़ दल के लोग महिलाओं के बलात्कार के मामले में सामूहिक बलात्कार के मामले में और उनकी हत्या के मामले में नामित हैं और जिस प्रकार का उनको सत्ता के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है उसके खिलाफ पूरे राज्य में गुस्से का वातावरण है और गुस्सा सब जाहिर करने के लिए हमारी बहनें यहां आई हैं।"