Breaking News

दिल्ली में एनकाउंटर, रोहित गोदारा गैंग का शूटर गिरफ्तार     |   नेपाल में थम नहीं रहा बवाल, जेल तोड़कर भाग रहे कैदियों पर सेना की फायरिंग, 2 की मौत     |   नेपाल में नई सरकार गठन को लेकर आर्मी हेडक्वार्टर में आज होगी अहम बैठक     |   गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा का जिम्मा CRPF और दिल्ली पुलिस को सौंपा     |   राहुल गांधी के रायबरेली दौरे का आज दूसरा दिन, स्थानीय नेताओं और कमेटियों से करेंगे मुलाकात     |  

नेपाल में फंसे 300 से ज्यादा गुजराती पर्यटक, परिवार ने सुरक्षित निकालने की अपील की

Nepal: नेपाल में जारी तनाव के माहौल में गुजरात के करीब 300 पर्यटक काठमांडू और पोखरा में फंसे हुए हैं। इन पर्यटकों के परिवारों ने बुधवार को सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की अपील की।

अहमदाबाद के वस्त्राल क्षेत्र के 37 पर्यटक नेपाल में फंसे हुए हैं। नेपाल में इंटरनेट बंद होने के कारण ये लोग अपने परिवारों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। गुजरात के अरावली जिले के एक परिवार ने नेपाल के पोखरा में एक होटल में शरण ली हुई है।

इन लोगों के समूह में अरावली जिला पंचायत की बाल विकास समिति की अध्यक्ष वीनाबेन खरेदी और मोडासा के तिनतोई गांव से उनका परिवार शामिल है। आंध्र प्रदेश सरकार ने भी पुष्टि की है कि 261 तेलुगु नागरिक नेपाल में फंसे हुए हैं। आंध्र प्रदेश भवन के अधिकारियों ने सभी फंसे हुए लोगों से बात की है और उनकी सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया है।