सेंट जोंस, पांच नवंबर (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कैरिबियाई देश एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन से मुलाकात की और व्यापार, निवेश तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की।
विदेश मंत्री मंगलवार को कैरिबियाई देश पहुंचे थे। वह यहां राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (सीएचओजीएम) में हिस्सा लेने आए हैं।
जयशंकर ने ब्राउन से मुलाकात के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने सीएचओजीएम 2026 की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए ब्राउन को बधाई भी दी।
विदेश मंत्री ने विदेश मंत्री पॉल चेट ग्रीन से भी मुलाकात की और स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, लघु एवं मध्यम उद्यमों, प्रशिक्षण तथा क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
भाषा धीरज सुरेश
सुरेश