Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

कर्नाटक में अस्पताल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

विजयपुरा (कर्नाटक), पांच नवंबर (भाषा) कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बृहस्पतिवार शाम एक अस्पताल के बाहर अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विजयपुरा तालुक के टक्के गांव के निवासी यासीन जुबेर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना मुंडेवाड़ी अस्पताल के पास हुई। यासीन अपनी पत्नी की चिकित्सकीय जांच कराने के बाद वहां से लौट रहा था।

विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबार्गी ने संवाददाताओं को बताया कि शाम करीब पांच बजकर 15 मिनट पर जब यासीन अस्पताल से निकल रहा था, तभी उस पर गोलीबारी की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उस पर गोलियां चलाईं। आरोपियों का पता लगाने के लिए हमने चार टीम गठित की हैं। संदिग्धों के बारे में हमें शुरुआती जानकारी मिली है। हम जल्द से जल्द उनकी पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करेंगे।''

पुलिस ने बताया कि शव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जहां जांच के जरिए चोटों की सही स्थिति और चलाई गई गोलियों की संख्या का पता लगाया जाएगा।

निंबार्गी ने कहा, ''संभवतः करीब तीन गोलियां चलाई गईं।''

पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश