मुल्तान, पांच नवंबर (एपी) पूर्वी पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को एक बस की ट्रक से टक्कर हो जाने से उसमें सवार कम से कम 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 33 अन्य घायल हो गए। पुलिस और बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी।
अस्पताल के पदाधिकारी डॉ. अहमद रज़ा ने बताया कि यह हादसा पंजाब सूबे के पाकपट्टन जिले में हुआ।
पुलिस ने बताया कि मलबे में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन घंटे तक चले बचाव अभियान में क्रेन और अन्य भारी मशीनों का इस्तेमाल किया गया।
रज़ा ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने आपात स्थिति घोषित कर दी और घायलों के इलाज के लिए अतिरिक्त चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया।
भाषा धीरज सुरेश
सुरेश