Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

डॉक्टर पर हमले के मामले में अभिनेत्री अतुल्या चंद्रा, दो अन्य लोग गिरफ्तार

कोच्चि, पांच नवंबर (भाषा) अभिनेत्री अतुल्या चंद्रा और दो अन्य लोगों को एक डॉक्टर को बहाने से फ्लैट में बुलाकर मारपीट करने के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

डॉक्टर की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, उसे दो नवंबर को यहां वायटिला स्थित एसेन स्प्रिंगडेल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में यह कहकर बुलाया गया था कि आरोपियों में से एक की मौसी की तबीयत खराब है।

शिकायत में कहा गया है कि वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने देखा कि फ्लैट में अभिनेत्री समेत करीब 12 लोग मौजूद थे। आरोप है कि इन लोगों ने उसकी पिटाई की और उसके दो मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच तथा ईयरपॉड छीन लिये। इन सभी सामान की कुल कीमत करीब 3.25 लाख रुपये थी।

प्राथमिकी के अनुसार, 41-वर्षीय डॉक्टर ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उस पर इल्जाम लगाया है कि उसने आरोपियों में से एक की मौसी को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद उन्होंने कई बार बेरहमी से उसकी पिटाई की।

डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान अभिनेत्री ने उसे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार नवंबर को भारतीय न्याय संहिता के तहत आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

चंद्रा कई दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

उनकी कुछ फिल्मों में 'उयिर' (2026), 'डायस इरे' (2025), 'माथु वदलारा' (2019) और इसका दूसरा भाग 'माथु वदलारा 2' (2024) शामिल हैं।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश