Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने इस्तीफा दिया

असंशियन (पराग्वे), पांच नवंबर (एपी) लातिन अमेरिकी देश पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने बृहस्पतिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

यह इस्तीफा देश के केंद्रीय बैंक द्वारा पेना सरकार के करीबी माने जाने वाले प्रमुख डिजिटल ऋणदाता बैंक ‘उएनो बैंक’ को जब्त किये जाने के कुछ दिन बाद आया है।

पेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी वीडियो संदेश में अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह देश की स्थिरता और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बचाने के लिए पद छोड़ रहे हैं।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब राजधानी असंशियन में लगातार तीसरे दिन बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और सांसद राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग चलाने पर चर्चा कर रहे हैं।

पेना ने माफी मांगी है, लेकिन वह बैंकिंग संकट की जिम्मेदारी लेने से इनकार करते रहे हैं।

एपी धीरज सुरेश

सुरेश