Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

व्लादिमीर पुतिन का विशेष राजदूत व्हाइट हाउस में मेलानिया ट्रंप के साथ दिखा

वाशिंगटन, पांच नवंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के साथ बृहस्पतिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस में नजर आए।

मेलानिया ने रूस और यूक्रेन के अधिकारियों को एक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभाई थी, ताकि दोनों यूरोपीय देशों के बीच उनकी पहल पर हुए स्थानीय युद्धविराम हो सके।

अमेरिकी की प्रथम महिला के निमंत्रण पर व्हाइट हाउस आए दिमित्रिएव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम कराने में मेलानिया ट्रंप की ‘विशिष्ट मानवीय भूमिका’ के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद नहीं थे।

दमित्रिएव ने कहा कि पुतिन ने इस अभियान के तहत व्यक्तिगत रूप से निर्देश दिए और मेलानिया ट्रंप को धन्यवाद भेजा। इस कार्यक्रम में रूस और यूक्रेन के अधिकारी शामिल थे, ताकि 23 अक्टूबर को हुए युद्धविराम समझौते का सम्मान किया जा सके।

इस कार्यक्रम को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पार्टी के प्रमुख और यूक्रेन के मानवाधिकार लोकपाल, दाविद अराखामिया ने भी संबोधित किया।

मेलानिया ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के तबाह गांव ओलेशकी में लड़ाई रुकने से, छह दिन के संघर्ष-विराम की तुलना में कुछ अधिक स्थायी परिणाम निकल सकता है।

ओलेशकी में जब 27 अक्टूबर को अस्थायी युद्धविराम लागू हुआ, तब अनुमानित 2,000 लोग मौजूद थे। यह युद्धविराम छह दिन तक चला और एक नवंबर को समाप्त हो गया। इन लोगों के सामने विकल्प रखा गया था कि वे या तो यूक्रेन या रूस के नियंत्रण वाले इलाकों में चले जाएं, या फिर शहर में ही रुक जाएं, जहां उन्हें भोजन और चिकित्सा सामग्री की नयी आपूर्ति उपलब्ध कराई गई।

एपी

धीरज सुरेश

सुरेश