कृष्णगिरि, पांच नवंबर (भाषा) तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले में होसुर के नजदीक जूते बनाने वाली एक फैक्टरी में निर्माणाधीन कंक्रीट ढांचे के ढहने से उसकी चपेट में आकर तीन मजूदरों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा एसआईपीसीओटी पुलिस थाना क्षेत्र के वेदारापल्ली में हुआ।
उसने बताया कि मजदूर एक मेहराबदार छत की ढलाई कर रहे थे, तभी उसे सहारा देने वाला ढांचा ढह गया और यह हादसा हो गया।
प्रशासन ने बताया कि मृतकों के परिवारों को तमिलनाडु निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड कोष से आठ-आठ लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
एसआईपीसीओटी पुलिस के साथ-साथ अग्निशमन और बचाव सेवा के कर्मी मलबे को हटाने और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसमें कोई और तो नहीं फंसा है।
भाषा धीरज सुरेश
सुरेश