Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

कर्नाटक सरकार प्रत्येक सूखा पीड़ित किसान को पांच हजार रुपये तक राहत देगी : शिवकुमार

बेंगलुरु, पांच नवंबर (भाषा) कर्नाटक सरकार सूखे से राहत के तौर पर प्रति किसान 5,000 रुपये तक की ‘इनपुट सब्सिडी’ देने का फैसला किया है और इसके तहत 2,500 रुपये की पहली किस्त लाभार्थियों को प्रत्यक्ष नकद अंतरण (डीबीटी) के जरिये उनके खाते में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बाकी के 2,500 रुपये आने वाले दिनों में जारी कर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यहां विधान सौध (विधानमंडल भवन) में यादगीर जिले के 1,06,462 किसानों को ‘इनपुट सब्सिडी’ की पहली किस्त के रूप में 17.43 करोड़ रुपये जारी करने के बाद कहा कि सरकार सूखे से प्रभावित किसानों को सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘दशहरा बीत चुका है और दीपावली आ गई है। किसान मुश्किल में हैं। हमारी सरकार उनके जीवन में उजाला लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने सूखे से प्रभावित प्रत्येक किसान को राहत के तौर पर 5,000 रुपये देने का फैसला किया है। पहले चरण में, 2,500 रुपये डीबीटी के जरिये सीधे उनके खातों में भेजे जा रहे हैं। बाकी के 2,500 रुपये आने वाले दिनों में जारी कर दिए जाएंगे।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि फसल के नुकसान के संयुक्त आकलन की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में 57.93 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसलों को नुकसान हुआ है।

भाषा

धीरज सुरेश

सुरेश