Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

दिल्ली : आईपीएस अधिकारी संजय कुमार त्यागी को एसीबी का संयुक्त आयुक्त बनाया गया

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार त्यागी का तबादला संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) के पद से दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार-रोधी शाखा (एसीबी) में किया गया है। गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आईपीएस के 2008 बैच के अधिकारी त्यागी को तत्काल प्रभाव से भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) का संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर जारी किया गया है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश