Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

मेरा पूरा ध्यान हमेशा रक्षापंक्ति पर रहता है : फुल्टन

मोहाली, पांच नवंबर (भाषा) भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन घरेलू मैदान पर एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) का खिताब बचाने से बेहद खुश हैं, लेकिन उनके लिए हमेशा रक्षापंक्ति को मजबूत रखना प्राथमिकता रही है और उनकी यह रणनीति टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई है।

भारत ने बृहस्पतिवार को जापान को 4-1 से हराकर लगातार तीसरी बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। यह भारत का इस टूर्नामेंट में छठा खिताब है जो एक रिकॉर्ड है।

मैच के बाद फुल्टन ने कहा, ‘‘यह सबसे पहली और अहम बात है। सबसे पहले अपनी रक्षापंक्ति मजबूत रखनी है, मैदान पर पूरी मेहनत करनी है और फिर इसी आधार पर आगे खेलना है। हमारा पूरा ध्यान इसी पर रहता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मतलब है कि हमने अपना काम पूरा कर लिया। पांच दिन में चार मैच खेलना बेहद मुश्किल था। यह काफी चुनौतीपूर्ण रहा। ’’

भाषा नमिता

नमिता