Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर यात्री के बैग में सीआईएसएफ को ‘पेन नाइफ’ और चश्मे जैसी दिखने वाली कैंची मिली

चंडीगढ़, पांच नवंबर (भाषा) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने बृहस्पतिवार को बताया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक यात्री के बैग की जांच के दौरान ‘पेन नाइफ’ और चश्मे जैसी दिखने वाली कैंची मिली।

दुनियाभर में विमानन नियमों के तहत यात्रियों को विमान में ऐसी नुकीली वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं है।

सीआईएसएफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर एक यात्री के सामान की जांच के दौरान ‘पेन नाइफ’ और चश्मे के आकार की कैंची का पता चला।

उसने कहा, ‘‘यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत प्रतिबंधित वस्तुओं को तुरंत हटा दिया गया।’’

सीआईएसएफ के अनुसार, ये वस्तुएं शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू सुरक्षा जांच क्षेत्र (एसएचए) में अहमदाबाद जाने वाले एक यात्री के सामान में मिलीं।

भाषा शफीक सुरेश

सुरेश