Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

मिसरी ने नेपाल की सत्तारूढ़ आरएसपी के प्रमुख लामिछाने से मुलाकात की, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, पांच नवंबर (भाषा) विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बृहस्पतिवार को नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख रवि लामिछाने से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों तथा दोनों पड़ोसी देशों के बीच घनिष्ठ रिश्तों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, दो-दिवसीय दौरे पर बुधवार को काठमांडू पहुंचे मिसरी ने शहर के बाहरी इलाके में बूढ़ानीलकंठ स्थित लामिछाने के आवास पर उनसे मुलाकात की।

बैठक के दौरान, लामिछाने ने अपनी पिछली भारत यात्रा का जिक्र किया और दोनों देशों के बीच होने वाली आगामी उच्च-स्तरीय यात्राओं की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

पार्टी द्वारा जारी बयान में लमिछाने के हवाले से कहा गया है, ‘‘नेपाल ने आर्थिक कूटनीति अपनाकर देश के विकास और समृद्धि को प्राथमिकता दी है।’’

लामिछाने और मिसरी के बीच हुई बातचीत में नेपाल तथा भारत के बीच मौजूद बहुआयामी संबंधों पर चर्चा हुई। बयान में कहा गया है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच करीबी संबंधों को और गहरा करने पर भी बात की।

भाषा प्रशांत सुरेश

सुरेश