Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी दीपावली की बधाई

लखनऊ, पांच नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि ये पर्व प्रदेश में प्रेम, सद्भाव, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करेंगे।

राजभवन की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक राज्यपाल ने कहा कि ये त्योहार भारतीय समृद्ध परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना और पारिवारिक संबंधों के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि धनतेरस स्वास्थ्य और समृद्धि, जबकि दीपावली अज्ञानता से ज्ञान, निराशा से आशा और असत्य से सत्य की ओर बढ़ने का संदेश देती है।

पटेल ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, पर्यावरण और जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति कृतज्ञता और जिम्मेदारी का भाव जगाती है, वहीं भैया दूज भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और आत्मीयता के रिश्ते को मजबूत करता है।

राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि इन पर्वों से लोगों के जीवन में स्वास्थ्य, उत्साह और खुशियों का संचार होगा तथा हर घर सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित होगा।

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब