Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

मोहन बागान ने रोमांचक मुकाबले में ओडिशा एफसी को 3-2 से हराया, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

कोलकाता, पांच नवंबर (भाषा) सर्बिया के स्ट्राइकर देजान ड्राजिच के दो गोल की मदद से मोहन बागान सुपर जायंट ने बृहस्पतिवार को यहां साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए रोमांचक इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में ओडिशा एफसी को 3-2 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

ड्राजिच ने 47वें और 74वें मिनट में गोल किए जबकि ली इरविन ने 88वें मिनट में गोल करके मोहन बागान की जीत सुनिश्चित की। इस जीत से टीम को पूरे तीन अंक मिले।

ओडिशा एफसी की ओर से महमूद ईद ने 51वें और एवर्टन ने 79वें मिनट में गोल करके दो बार स्कोर बराबर किया, लेकिन अंत में मोहन बागान जीतने में सफल रहा।

इस जीत के साथ मोहन बागान की टीम पांच मैच में 12 अंक लेकर अंतरराष्ट्रीय ब्रेक से पहले लीग तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।

भाषा नमिता

नमिता