नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) द्रमुक नेता के आर पेरियाकरुप्पन ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख किया है, जिसमें अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में टीवीके उम्मीदवार एस. सेतुपति की एक वोट से हुई जीत को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी।
उच्चतम न्यायालय की वाद सूची के अनुसार, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है।
द्रमुक नेता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अमित आनंद तिवारी पेश होंगे।
उच्च न्यायालय ने 28 सितंबर को पेरियाकरुप्पन की याचिका खारिज कर दी थी।
तेईस अप्रैल को हुए चुनाव में तिरुपत्तूर विधानसभा क्षेत्र से सेतुपति को 83,375 वोट मिले थे, जबकि पेरियाकरुप्पन को 83,374 वोट मिले थे। चुनाव के नतीजे चार मई को घोषित किए गए थे।
एक वोट के अंतर से मिली हार के बाद पेरियाकरुप्पन ने चुनाव परिणाम को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश