Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ने दिवाली के लिए कीं विशेष चिकित्सा व्यवस्थाएं

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) दिवाली के दौरान जलने की घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल ने अतिरिक्त बिस्तरों, आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर और डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी समेत चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

अस्पताल ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि हर साल दिवाली पर लगभग 160 से 200 मरीज आते हैं, जिनमें से अधिकतर मामले जलने के होते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार जलने की घटनाओं और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए सभी संबंधित विशेषज्ञता वाले विभागों के डॉक्टरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के वास्ते विशेष ‘ड्यूटी रोस्टर’ तैयार किया गया है। इसमें खास तौर पर ‘बर्न’ एवं ‘प्लास्टिक सर्जरी’और नेत्र रोग विभाग के डॉक्टर शामिल हैं।

अस्पताल ने दिवाली के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) के आपातकालीन और दुर्घटना विभाग में 25 अतिरिक्त बिस्तर भी निर्दिष्ट किए हैं।

ये बिस्तर जीटीबी अस्पताल की मुख्य इमारत में ‘बर्न’ एवं ‘प्लास्टिक सर्जरी’ विभाग के 30 नियमित बिस्तरों के अलावा हैं। इसके साथ ही नेत्र रोग, ईएनटी, सर्जरी, न्यूरोसर्जरी, हड्डी रोग और मेडिसिन एवं अन्य विभागों में उपलब्ध बिस्तरों का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

भाषा नोमान नोमान राजकुमार

राजकुमार