डेस मोइनेस, पांच नवंबर (एपी) आयोवा के एक डाकघर में बृहस्पतिवार को गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डेस मोइनेस पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।
मुख्य डाकघर डेस मोइनेस शहर के मध्य क्षेत्र के ठीक उत्तर में स्थित है और शहर के प्रमुख अस्पतालों में से एक के सामने है।
एपी तान्या सुरेश
सुरेश