पेरिस, पांच नवंबर (एपी) फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को पेरिस समेत पूरे फ्रांस में 600,000 से अधिक लोगों ने रैलियां निकालीं। ये लोग देशव्यापी हड़तालों और प्रदर्शनों के जरिए बेहतर वेतन और स्कूलों के लिए कोष दिये जाने की मांग कर रहे थे।
फ्रांस भर में एक महीने से अधिक समय तक बड़े पैमाने पर बार-बार हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद, पेरिस, लियोन, मार्सिले और अन्य जगहों पर फिर से बड़ी रैलियाँ हुईं, जिनमें से अधिकतर शांतिपूर्ण थीं। गृह मंत्रालय ने कहा कि आंकड़े अभी अनंतिम हैं।
एपी प्रशांत माधव
माधव