Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

राजस्थान: अभिषेक चौधरी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

जयपुर, पांच नवंबर (भाषा) कांग्रेस के युवा नेता अभिषेक चौधरी को राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किया।

बयान के मुताबिक, इसके अलावा अनिल चोपड़ा को राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस का वरिष्ठ उपाध्यक्ष और राजकुमार परसवाल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम पिछले महीने घोषित किए गए थे, इसमें चौधरी को सबसे अधिक छह लाख 15 हजार 57 वोट मिले थे।

इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई और अब उनकी आधिकारिक नियुक्ति की घोषणा की गई है।

चौधरी ने 2023 का विधानसभा चुनाव झोटवाड़ा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में लड़ा था।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चौधरी व अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भाषा पृथ्वी जितेंद्र

जितेंद्र