नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड ने अमित उपलेनचवार को कंपनी का संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘निदेशक मंडल ने नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति की सिफारिश पर अमित उपलेनचवार को संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं सीईओ (नामित) बनाने की मंजूरी दी है।’’
निदेशक मंडल ने उन्हें एक जनवरी, 2027 से कंपनी का अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त प्रबंध निदेशक एवं सीईओ (प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक) नियुक्त करने की भी मंजूरी दी है।
उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक उपलेनचवार को कॉरपोरेट रणनीति, कारोबार संचालन, व्यवसाय विकास, विलय एवं अधिग्रहण तथा अंतरराष्ट्रीय कारोबार प्रबंधन के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है।
भाषा यासिर अजय
अजय