Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

अहमदाबाद में सीएनजी का दाम 100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार

अहमदाबाद, पांच नवंबर (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद में अदाणी समूह के सीएनजी स्टेशन पर सीएनजी की कीमत पहली बार 100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है।

कंपनी ने संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) के दाम में 2.30 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद इसकी कीमत 98.47 रुपये से बढ़कर 100.77 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

फेडरेशन ऑफ गुजरात पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (एफजीपीडीए) के कोषाध्यक्ष तनसुख पटेल ने बृहस्पतिवार को इस बढ़ोतरी की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके बाद अहमदाबाद में अब सीएनजी की कीमत पेट्रोल के करीब पहुंच गई है। शहर में पेट्रोल की खुदरा कीमत 101.83 रुपये प्रति लीटर है।

पटेल ने बताया कि अहमदाबाद में अदाणी के करीब 50 सीएनजी स्टेशन हैं।

वहीं, एफजीपीडीए के अध्यक्ष मेहुल पटेल के मुताबिक, वडोदरा में सीएनजी की कीमत बढ़कर 98.95 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

भाषा

यासिर अजय

अजय