दोहा, पांच नवंबर (भाषा) जयपाल मालवीय ने बृहस्पतिवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए निशानेबाजी में भारत का पहला कोटा हासिल किया।
मालवीय ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 242.2 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और देश के लिए प्रतिष्ठित पहला लॉस एंजिलिस ओलंपिक कोटा अर्जित किया।
चीन के हू काई ने 243.9 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि जिंद्रिच डुबोवी ने 220.9 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
इससे पहले मालवीय ने क्वालीफिकेशन में छह सीरीज में 585 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहते हुए पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया।
भाषा नमिता
नमिता