गुरुग्राम, पांच नवंबर (भाषा) हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर चलती कार से रॉकेट पटाखा छोड़ते हुए कुछ युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
वीडियो में कथित तौर पर काले शीशों वाली हुंदई कार एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही है।
पुलिस ने बताया कि कार चालक एक हाथ से गाड़ी चला रहा है, जबकि दूसरे हाथ से खुली खिड़की के बाहर निकालकर रॉकेट पटाखा छोड़ता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में कार के पीछे चल रही एक अन्य कार में सवार व्यक्ति वीडियो बनाने के लिए अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि पटाखे किसी दूसरे वाहन से टकरा सकते थे और इससे बड़ा हादसा हो सकता था।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश