Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

गॉडफ्रे फिलिप्स का दूसरी तिमाही का मुनाफा 37 प्रतिशत घटकर 190 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) सिगरेट बनाने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 37.73 प्रतिशत घटकर 189.90 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने इसका कारण कर में वृद्धि को बताया है।

मोदी एंटरप्राइजेज की प्रमुख कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 304.99 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी नियामकीय सूचना में बताया कि सितंबर तिमाही में उसका परिचालन राजस्व दोगुना होकर 4,198.17 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शरद अग्रवाल ने नतीजों पर जारी बयान में कहा, ''वित्तव र्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में लागू की गई कर की भारी वृद्धि के कारण पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में लाभप्रदता में 41 प्रतिशत की गिरावट आई है।''

इस दौरान कंपनी का कुल खर्च दोगुना होकर 4,027.39 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, अन्य आय सहित कुल आय भी दोगुनी होकर 4,241.81 करोड़ रुपये रही।

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया मोदी एंटरप्राइजेज की प्रमुख कंपनी है। यह फोर स्क्वायर, रेड एंड व्हाइट, कैवेंडर्स, टिपर और नॉर्थ पोल जैसे लोकप्रिय सिगरेट ब्रांड बनाती है। इसके अलावा, कंपनी फिलिप मॉरिस के साथ लाइसेंस समझौते के तहत मार्लबोरो ब्रांड का विनिर्माण और वितरण भी करती है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय