Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

कलपतारु प्रोजेक्ट्स का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) कलपतारु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 292 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के बेहतर राजस्व और मजबूत ऑर्डर बुक से मुनाफे में वृद्धि हुई।

कंपनी ने बताया कि जुलाई-सितंबर 2026 की तिमाही में उसका राजस्व सात प्रतिशत बढ़कर 7,004 करोड़ रुपये हो गया।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी का शुद्ध लाभ 34 प्रतिशत बढ़कर 603 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान राजस्व छह प्रतिशत बढ़कर 13,412 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर, 2026 तक उसकी एकीकृत ऑर्डर बुक 71,846 करोड़ रुपये थी। वहीं, सितंबर 2025 के 3,169 करोड़ रुपये के मुकाबले शुद्ध कर्ज घटकर 72 करोड़ रुपये रह गया, जो सालाना आधार पर 98 प्रतिशत से अधिक की कमी है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष मोहनोत ने कहा कि कंपनी ने एक और मजबूत तिमाही दर्ज की है। इस दौरान राजस्व में अच्छी वृद्धि, मार्जिन में सुधार और प्रति शेयर आय (ईपीएस) में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि कंपनी की अबतक की सबसे बड़ी ऑर्डर बुक और मजबूत वित्तीय स्थिति ने इस प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय