नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) आवास ऋण कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 308 करोड़ रुपये हो गया।
कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 266 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।
आधार हाउसिंग फाइनेंस ने नियामकीय सूचना में बताया कि सितंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 1,048 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 899 करोड़ रुपये थी।
कंपनी की ब्याज आय भी इस दौरान बढ़कर 925 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 799 करोड़ रुपये थी।
हालांकि, कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 650 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की दूसरी तिमाही में 557 करोड़ रुपये था।
संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर कंपनी का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात सितंबर, 2026 के अंत में घटकर 1.34 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले 1.42 प्रतिशत था।
कंपनी की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 30 सितंबर, 2026 तक 18 प्रतिशत बढ़कर 32,643 करोड़ रुपये हो गईं, जो 30 सितंबर, 2025 को 27,554 करोड़ रुपये थीं।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय