Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

मिनी कूपर हादसा : हादसे से पहले कार की गति 162 किमी प्रति घंटा थी

कोच्चि, पांच नवंबर (भाषा) केरलम के कोच्चि में पिछले महीने एक बाइक को टक्कर मारने वाली ‘मिनी कूपर’ कार की गति हादसे से पांच सेकंड पहले 162 किलोमीटर प्रति घंटे थी। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू की जांच रिपोर्ट के हवाले से दी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई थी।

उसने बताया कि बीएमडब्ल्यू द्वारा कार के आंकड़ों के किये गए विश्लेषण से जानकारी मिली है कि चालक और मुख्य आरोपी सुहैल ने दोपहिया वाहन को टक्कर मारने से एक सेकंड पहले ब्रेक लगाए थे और उस समय भी कार की रफ्तार 144 किमी प्रति घंटा थी।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी में रिकॉर्ड तस्वीरों के विश्लेषण से सामने आया है कि गाड़ी बहुत तेज गति से चल रही थी और बीएमडब्ल्यू द्वारा गाड़ी की तकनीकी जांच में भी यही साबित हुआ है।

पुलिस ने एक बयान में बताया कि जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पाया कि लग्जरी गाड़ी ने महज 11 सेकंड में 500 मीटर की दूरी तय की।

पुलिस के निष्कर्ष बीएमडब्ल्यू इंडिया की उस रिपोर्ट के समान है, जो उसने बृहस्पतिवार को कार के ‘एडवांस्ड क्रैश सेफ्टी मॉड्यूल’ (एसीएसएम) से मिले डेटा का विश्लेषण करने के बाद दी।

पुलिस ने बताया कि 10-11 अक्टूबर की दरमियानी रात कोच्चि के नजदीक नेदुम्बसेरी में, एक तेज़ रफ़्तार मिनी कूपर कार ने दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में करीब 21 वर्ष के दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई थी।

पुलिस के मुताबिक हादसे के समय सुहैल गाड़ी चला रहा था और नशे में था।

इस मामले में सुहैल मुख्य आरोपी है, जबकि उसके दोस्तों - निनाव, अमीर और जोएल - को अपराध के लिए उकसाने के आरोप में नामजद किया गया है। मौजूदा समय में चारों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश