Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

हर्ष संघवी ने अहमदाबाद के मानसिक अस्पताल में मरीजों के बनाए दीयों की सराहना की

अहमदाबाद, पांच नवंबर (भाषा) गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद के सरकारी मानसिक अस्पताल में मरीजों से बातचीत की और दिवाली के लिए उनकी ओर से बनाए गए दीये खरीदे।

मरीजों से बातचीत के दौरान संघवी ने उनकी रचनात्मकता और कारीगरी की सराहना की। उन्होंने मरीजों के साथ मिलकर दीये भी जलाए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में संघवी के हवाले से कहा गया, “अस्पताल में रहते हुए मरीजों ने जिस प्यार और मेहनत से ये दीये तैयार किए हैं, उससे वे केवल मिट्टी के दीये नहीं रह गए हैं, बल्कि उनकी खुशी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गए हैं।”

कार्यक्रम में गुजरात के जनजातीय विकास मंत्री नरेश पटेल और विधायक गणपत वसावा के साथ-साथ नर्सिंग काउंसिल के उपाध्यक्ष इकबाल कदीवाला, मानसिक अस्पताल की आरएमओ दीप्तिबेन भट्ट, डॉक्टर और कर्मचारी भी मौजूद थे।

भाषा पारुल माधव

माधव