Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) बृहस्पतिवार को रात नौ बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

दि97रक्षा अग्निवीर

सभी अग्निवीरों को नियमित कैडर में शामिल किया जाएगा : रक्षा अधिकारी

नयी दिल्ली, सभी सेवारत अग्निवीरों को छह साल की सेवा पूरी होने के बाद नियमित सैनिक के रूप में शामिल किया जाएगा, बशर्ते वे सेवा जारी रखने के इच्छुक हों, शारीरिक रूप से फिट हों और अनुशासित हों। रक्षा अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

दि91गृह मंत्रालय पासपोर्ट

सरकार ने भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट एवं वीजा नियमों में ढील दी

नयी दिल्ली, सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों, अल्पसंख्यक शरणार्थियों, श्रीलंकाई तमिलों और तिब्बतियों समेत भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों की कई श्रेणियों के लिए पासपोर्ट और वीज़ा नियमों में ढील दी है। इस संबंध में जारी की गयी एक अधिसूचना से यह जानकारी सामने आयी।

दि83 न्यायालय यूजीसी लीड केंद्र

केंद्र ने यूजीसी के समता संबंधी नियमों की समीक्षा के लिए विशेष समिति बनाने की जानकारी न्यायालय को दी

नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि वह उच्च शिक्षण संस्थानों में समता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के 2026 के नियमों की पुनः समीक्षा के लिए एक विशेष समिति का गठन कर रही है।

दि72भारत संयुक्त इजराइल अस्वीकार

भारत और इजराइल ने पाकिस्तान समर्थित संयुक्त राष्ट्र हथियार नियंत्रण प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया

नयी दिल्ली, भारत ने पारंपरिक हथियारों पर क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय स्तर पर नियंत्रण से संबंधित पाकिस्तान प्रायोजित संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रादे125हरियाणा शाह तीसरी लीड पदयात्रा

राहुल ने संसद में हंगामा, बहिष्कार को कांग्रेस की कार्यशैली बनाया : अमित शाह

करनाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संसद में हंगामा करने और बहिष्कार को कांग्रेस की कार्यशैली बना दिया।

प्रादे145मप्र रास उपचुनाव पुरी

मप्र राज्यसभा उपचुनाव: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित

भोपाल, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी को बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रादे88उप्र अदालत राहुल

राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका खारिज

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए उनके खिलाफ दायर याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। यह याचिका, वाराणसी की अदालत के निर्णय को चुनौती देते हुए दायर की गई थी।

प्रादे55झारखंड कोयला खदान लीड दुर्घटना

झारखंड की कथारा कोयला खदान में कोयले का ढेर ढहने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

बोकारो , झारखंड के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) की कथारा कोयला खदान में बृहस्पतिवार को कोयले का ढेर ढहने से कम से कम तीन महिलाओं की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वि20ईयू उड़ान बम लीड धमकी

बम की धमकियों के कारण यूरोप में कई उड़ानों का मार्ग बदला गया

पेरिस, यूरोप में कई उड़ानों को बम की धमकियों के कारण मार्ग परिवर्तित किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि9एंटीगुआ जयशंकर राष्ट्रमंडल

जयशंकर ने राष्ट्रमंडल देशों से ‘जोखिम कम करने और विविधता लाने’ का किया आह्वान

सेंट जॉन्स, पांच नवंबर (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल देशों के बीच स्थानीय स्तर पर वस्तुओं के वितरण और आपसी व्यापार को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर देते हुए सदस्य देशों से आपूर्ति के मौजूदा स्रोतों पर निर्भरता घटाने और नए विकल्प तलाशने का आह्वान किया है।

अर्थ86ट्राई सैटकॉम

ट्राई ने उपग्रह संचार का नया ढांचा बनाने, अलग अनुमति व्यवस्था की सिफारिश की

नयी दिल्ली, दूरसंचार नियामक ट्राई ने बृहस्पतिवार को उपग्रह संचार (सैटकॉम) के लिए नए ढांचे की सिफारिश की। इसके तहत अधिकृत उपग्रह नेटवर्क प्रदाता दूरसंचार कंपनियों और अन्य पात्र सेवा प्रदाताओं को बुनियादी ढांचा और नेटवर्क क्षमता उपलब्ध करा सकेंगे, लेकिन उन्हें सीधे उपभोक्ताओं को दूरसंचार सेवाएं देने की अनुमति नहीं होगी।

अर्थ76एनपीसीआई यूपीआई शुल्क

एनपीसीआई ने उच्चतम न्यायालय में कहा, यूपीआई पर एमडीआर का बोझ ग्राहकों पर नहीं डाल सकते व्यापारी

नयी दिल्ली, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने उच्चतम न्यायालय में कहा है कि एकीकृत भुगतान प्रणाली (यूपीआई) की संशोधित व्यवस्था के तहत लगने वाले 'मर्चेंट डिस्काउंट रेट' (एमडीआर) शुल्क को व्यापारी ग्राहकों से नहीं वसूल सकते हैं।

खेल22खेल फुटबॉल रोनाल्डो दूसरी लीड संन्यास

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की

लिस्बन , दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बृहस्पतिवार को अंतराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि वह अब पुर्तगाल के लिए नहीं खेलेंगे।

खेल23खेल एशियाड पैरा मोदी

आपके संघर्षों और उपलब्धियों से प्रेरणा मिलती है: प्रधानमंत्री मोदी ने पैरा एशियाई पदक विजेताओ से कहा

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की और कहा कि उनके संघर्षों और उपलब्धियों से पूरे देश को प्रेरणा मिलती है ।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव