मुंबई, पांच नवंबर (भाषा) निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने महाकाव्य रामायण के सिनेमाई रूपांतरण ‘रामायण : भाग-1’ की जमकर तारीफ करते हुए इसे “किसी चमत्कार से कम नहीं” बताया।
इंस्टाग्राम पर ‘रामायण : भाग-1’ की समीक्षा में करण ने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है। उन्होंने ‘रामायण’ की कहानी को इतने शानदार ढंग से पर्दे पर उतारने के लिए फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, कलाकारों और यूनिट के सदस्यों को बधाई दी।
करण ने लिखा, “रामायण... एक ऐसी कहानी, जो हमारी सांस्कृतिक रगों में रची-बसी है... एक ऐसी कहानी, जिसे सुनकर पीढ़ियां बड़ी हुई हैं... एक ऐसी कहानी, जो आदर्शों, परंपराओं और सच्ची मानवता की मिसाल है...।”
उन्होंने कहा, “आपने इसे पढ़ा है, देखा है, सुनाया है... फिर भी, इसके सिनेमाई रूपांतरण को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। मैं ‘रामायण’ की पूरी टीम के हर एक सदस्य को सलाम करता हूं, उनकी सराहना करता हूं और उनके प्रति गहरा सम्मान रखता हूं... हम सब तो बस सपना देख सकते हैं... लेकिन उन्होंने सच में इसे कर दिखाया है।”
भाषा पारुल पवनेश
पवनेश