Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

बिहार: दरभंगा में गश्त के दौरान पुलिस टीम पर गोलीबारी, एएसआई घायल

दरभंगा, पांच नवंबर (भाषा) बिहार के दरभंगा जिले में गश्त के दौरान अज्ञात बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर की गयी गोलीबारी में एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान गांव में हुई। दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुनाथरड्डी जलारड्डी ने बताया कि हमले में एएसआई रणधीर कुमार के बाएं पैर में गोली लगी है।

उन्होंने बताया कि कुमार पटना जिले के नौबतपुर के रहने वाले हैं और उन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस अधिकारी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि तभी उन पर गोलीबारी की गई।

अधिकारियों के अनुसार, रणधीर कुमार मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे कि तभी बगीचे में छिपे एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है हालांकि हमले के पीछे की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र