Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

वैष्णवी बाहर, युगल में श्रीवल्ली के साथ आगे बढ़ीं माया

(अमनप्रीत सिंह)

चेन्नई, पांच नवंबर (भाषा) भारत की नंबर एक खिलाड़ी वैष्णवी अडकर का चेन्नई ओपन अभियान दूसरे दौर में रूस की अनास्तासिया जखारोवा से 3-6 0-6 से हार के साथ समाप्त हो गया, लेकिन माया राजेश्वरन रेवती ने बृहस्पतिवार को यहां अपनी जोड़ीदार श्रीवल्ली भामिदिपति के साथ युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

वैष्णवी ने अपने शुरुआती दौर के मैच में ब्रिटेन की जोडी बुरेज के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी, लेकिन जखारोवा के दमदार बैकहैंड ने भारतीय खिलाड़ी को बार-बार परेशान किया।

वैष्णवी के बाहर होने का मतलब है कि अब एकल ड्रॉ में माया एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली सहज यमलापल्ली मंगलवार रात पहले दौर में ही बाहर हो गई थीं।

युगल में माया और श्रीवल्ली ने अनेता कुकमोवा और अनेता लाबाउतकोवा की तीसरी वरीयता प्राप्त चेक जोड़ी को बाहर कर दिया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर