Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

दुर्गा पूजा पास गबन मामला : अदालत ने मास आर्ट सोसाइटी के पदाधिकारी को पुलिस हिरासत में भेजा

कोलकाता, पांच नवंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को कथित दुर्गा पूजा पास गबन मामले में आरोपी ध्रुवज्योति बसु को 13 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

इसी मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

कोलकाता पुलिस ने ‘मासआर्ट सोसाइटी’ के अहम पदाधिकारी रहे बसु को बुधवार को गिरफ्तार किया था। इसी सोसाइटी से कथित तौर पर सेन भी जुड़े हुए हैं। यह गिरफ्तारी दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ और पास की बिक्री से जुड़े एक वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में की गई है।

यहां मुख्य महानगर दंडाधिकारी (सीएमएम) की अदालत में बसु को बृहस्पतिवार को पेश किया गया जिसने अभियोजन पक्ष के अनुरोध पर उन्हें 13 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

बसु और सेन की गिरफ्तारी बहूबाजार पुलिस थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सेन और उनके संगठन ने 2022 से 2024 के बीच, खुद को यूनेस्को से जुड़ा बताकर और ‘प्रिव्यू-शो’ के टिकट बेचकर, धर्म के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी की।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश