Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

दिल्ली के जगतपुर मेट्रो स्टेशन के पास नाले से किशोर का शव मिला

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) दिल्ली के वजीराबाद इलाके में जगतपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक नाले से 15 से 17 साल की उम्र के अज्ञात लड़के का शव बृहस्पतिवार को बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, शव को राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। वजीराबाद थाने की एक टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि बोट क्लब से गोताखोरों को बुलाया गया और काफी मशक्कत के बाद शव को नाले से निकाला गया।

प्रारंभिक जांच के दौरान शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए।

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने किशोर की पहचान स्थापित करने में मदद के लिए आसपास के थानों को सतर्क कर दिया है।

पुलिस ने कहा कि जांचकर्ता हत्या के कोण समेत कई पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव