Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

दिल्ली के मंगोलपुरी में मोमो की दुकान के मालिक की चाकू मारकर हत्या

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को अज्ञात हमलावरों ने मोमो की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना राज पार्क थाना क्षेत्र में हुई, जहां पीड़ित पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अपराह्न तीन बजे हमला किया और उस पर चाकू से कई वार किए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।

घटना की सूचना पुलिस को मिली और वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावरों की पहचान करने और हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि हत्या का कारण व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकता है। हालांकि सटीक कारण अब तक स्थापित नहीं हुआ है।

भाषा नोमान नोमान माधव

माधव