Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

राजस्थान: दिल्ली की रैली में नहीं जाने पर यूथ कांग्रेस के 43 पदाधिकारी निलंबित

जयपुर, पांच नवंबर (भाषा) ‘इंडिया’ गठबंधन की दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल नहीं होने पर राजस्थान युवा कांग्रेस के 12 जिलाध्यक्षों सहित 43 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। पार्टी नेताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस ने देशभर में यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और इस कार्रवाई के तहत राजस्थान के उन 43 पदाधिकारियों को भी निलंबित किया गया है, जो एक नवंबर को नयी दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल नहीं हुए थे।

निलंबन आदेश पर राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रभारी विकास चिकारा और सह प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला के हस्ताक्षर हैं।

आदेश के मुताबिक, “दिल्ली में आयोजित ‘रामलीला मार्च’ में अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के नेतृत्व ने राजस्थान युवा कांग्रेस के इन पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित करने का निर्णय लिया है।”

निलंबित पदाधिकारियों में राजस्थान युवा कांग्रेस के 12 जिलाध्यक्ष शामिल हैं, इनमें चिराग पालीवाल (राजसमंद), विकास मांजू (जालोर), राजेश गोदारा (बीकानेर), रामेश्वर बैरवा (बारां), पृथ्वीराज मालवीय (बांसवाड़ा), अरविंद यादव (डूंगरपुर), रामदयाल बेनीवाल (बीकानेर शहर), मोहम्मद शकील (प्रतापगढ़), सुरेश माली (बालोतरा), हसन खान (डीग), आसिफ खान (चुरू) और प्रवीण सिखवाल (ब्यावर) शामिल हैं।

इनके अलावा 31 अन्य प्रदेश पदाधिकारियों को भी निलंबित किया गया है।

युवा कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि रैली के बाद की गई समीक्षा में सामने आया कि देशभर से कई पदाधिकारी इसमें शामिल होने नहीं पहुंचे थे, जिसके बाद उनके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया गया।

राजस्थान युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने इस कार्रवाई को संगठन को अनुशासित बनाने की कोशिश बताया।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “यह कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष, जिले या राज्य के लिए नहीं की गई है, बल्कि एक अनुशासित व्यवस्था खड़ी करने की कवायद है।”

भाषा पृथ्वी

जितेंद्र

जितेंद्र