Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर आंकड़ों में

लिस्बन, पांच नवंबर (एपी) पुर्तगाल के रिकॉर्ड बनाने वाले सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के संन्यास लेने की घोषणा करने के साथ उनका 23 साल का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त हो गया है।

उनके कुछ आंकड़ों और रिकॉर्ड पर एक नजर :

6 : रोनाल्डो छह अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले एकमात्र पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी की तरह 2006 के बाद से हर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। मेस्सी के विपरीत रोनाल्डो फुटबॉल का सबसे बड़ा खिताब कभी नहीं जीत सके।

10 : पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो द्वारा की गई हैट्रिक की संख्या। वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी थे, जब उन्होंने 2021 में लक्जमबर्ग के खिलाफ तीन गोल किए थे।

11 : विश्व कप में रोनाल्डो द्वारा किए गए गोलों की संख्या जिससे वह सर्वकालिक सूची में संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। उनका सबसे ज्यादा गोल करने वाला टूर्नामेंट 2018 में रूस में था। इसमें उन्होंने चार गोल किए। इसमें ग्रुप चरण में स्पेन के खिलाफ हैट्रिक भी शामिल थी लेकिन इसके बाद पुर्तगाल अंतिम 16 से बाहर हो गया।

23 : रोनाल्डो ने लगातार 23 कैलेंडर वर्षों तक कम से कम एक अंतरराष्ट्रीय गोल किया। यह सिलसिला 2004 में शुरू हुआ, जब उन्होंने यूरोपीय चैंपियनशिप में यूनान के खिलाफ पुर्तगाल के लिए अपना पहला गोल किया था। उनका आखिरी गोल इस साल के विश्व कप में क्रोएशिया के खिलाफ पेनल्टी पर था।

146 : अंतरराष्ट्रीय मैच में रोनाल्डो के गोलों की संख्या जो पुरुष फुटबॉल में एक रिकॉर्ड है। यह सर्वकालिक सूची में उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी से 20 अधिक है।

234 : पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक बार खेलने का विश्व रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के नाम है और यह दूसरे स्थान पर मौजूद मेस्सी से 26 अधिक है। उन्होंने अगस्त 2003 में कजाखस्तान के खिलाफ पदार्पण किया था और तब वह हाफ टाइम पर महान लुइस फिगो की जगह मैदान में उतरे थे।

985 : क्लब और देश के लिए रोनाल्डो द्वारा किए गए गोलों की संख्या। वह करियर में 1,000 गोल तक पहुंचने के अपने घोषित लक्ष्य को सऊदी अरब में अल-नासर के लिए गोल करना जारी रखकर ही पूरा कर पाएंगे।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर