Breaking News

UP: दिवाली-छठ तक लगातार बिजली सप्लाई के निर्देश     |   तूफान से बढ़े जलस्तर को लेकर निचले इलाकों में अलर्ट-सीएम चंद्रबाबू का निर्देश     |   ग्रेटर नोएडा : गौर चौक अंडरपास आज से ट्रायल रन के लिए खुला     |   लखनऊ यूनिवर्सिटी में दीपावली अवकाश घोषित, 6-7 और 10 नवंबर को ऑनलाइन क्लास     |   गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती, GRAP-II के तहत वाहनों की एंट्री पर पाबंदी     |  

कुछ कहानियां हम सभी से कहीं बड़ी होती हैं और ‘रामायण’ उनमें से एक है : आलिया

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) अभिनेत्री आलिया भट्ट ने फिल्म ‘रामायण : भाग-1’ में शानदार अभिनय के लिए अपने पति रणबीर कपूर की बृहस्पतिवार को तारीफ की। उन्होंने कहा कि कुछ कहानियां हम सभी से कहीं बड़ी होती हैं और ‘रामायण’ उनमें से एक है।

आलिया ने कहा कि उन्हें रणबीर और उन सभी लोगों पर गर्व है, जिन्होंने ‘रामायण : भाग-1’ के निर्माण में पूरे दिल से मेहनत की।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर को दो तस्वीरें साझा करते हुए एक भावुक संदेश साझा किया। ‘रामायण : भाग-1’ के सेट पर ली गई इन तस्वीरों में रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर के साथ देखे जा सकते हैं।

आलिया ने लिखा, “आपने इसमें (‘रामायण : भाग-1’) अपना सबकुछ झोंक दिया और फिर भी न जाने कैसे उसके (राहा के) लिए भी उतना प्यार और समर्पण बचाए रखा। रणबीर, मुझे आप पर बहुत गर्व है और उन सभी लोगों पर भी, जिन्होंने इस शानदार सिनेमाई अनुभव को साकार करने में अपना पूरा दिल और मेहनत लगा दी।”

उन्होंने कहा, “कुछ कहानियां हम सभी से कहीं बड़ी होती हैं और ‘रामायण’ उनमें से एक है।”

भाषा

पारुल पवनेश

पवनेश